यमुना एक्सप्रेसवे पर शनिवार की रात थाना जेवर क्षेत्र में बदमाशों ने गाजियाबाद निवासी दंपति को बंधक बनाकर उनसे स्विफ्ट कार लूट ली। देर रात बंधकों को थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 74 पर छोड़ गए।
मूलरूप से मैनपुरी के रहने वाले विजेंद्रपाल वर्तमान में गाजियाबाद में मोबाइल रिपेयरिंग का काम करते हैं। शनिवार की रात साढ़े नौ बजे वह अपनी बहन-बहनोई के साथ नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे।
जेवर टोल से एक किलोमीटर पहले ही बदमाशों ने हथियारों के बल पर तीनों को बंधक बनाकर कार लूट ली। बदमाश उसी कार से तीनों को देर रात थाना नौहझील क्षेत्र में छोड़ गए। सुबह सूचना पर पंहुचे एसओ नौहझील ने जेवर टोल तक छानबीन की।