फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति को किया गुमराह, खुद को गर्भवती बताती रही

Thu, 04 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
38 साल की पिंकी ने 25 साल के सौरभ सारस्वत के साथ दो साल पहले दूसरी शादी की है। उसका पहला पति भोला निवासी त्रिपुरारी नगर हाथरस में रहता है। भोला और पिंकी के तीन बच्चे हैं। इनमें एक बेटा (19), दो बेटी 17 और 15 साल की हैं।
विज्ञापन


पिंकी ने पुलिस को बताया कि वह हाथरस के प्रेमरघु अस्पताल में आठ साल तक बतौर नर्स काम कर चुकी है। घर में क्लेश होने के कारण उसने अपने परिचित सौरभ सारस्वत मूल निवासी गांव पवेसरा थाना राया व हाल निवासी अमर कालोनी थाना हाईवे गोवर्धन रोड के साथ शादी कर ली।

उसके तीनों बच्चे भोला के पास ही रह रहे हैं। सौरभ ने पुलिस को बताया कि पिंकी की भोला से शादी कराने में उसके मामा मध्यस्थ थे। इसी के चलते पिंकी से उसकी जान पहचान हुई थी।
विज्ञापन


 नवजात को चोरी करने बाद पिंकी ने सौरभ को भी गुमराह किया। बतौर सौरभ पिंकी खुद को गर्भवती बताती थी। उसने डिलिवरी टाइम नजदीक आने की बात भी घर और मुहल्ले में प्रचारित की। इसके बाद वह महिला अस्पताल में सक्रिय हो गई।

बच्चा चोरी करने के बाद पिंकी सीधे आजमपुर पहुंची। यहां एक दिन सीमा के साथ रही। घर पहुंचकर उसने सौरभ को बताया कि बच्चा उसी का है और डिलिवरी सीमा के यहां हुई। इस पर सौरभ ने विश्वास कर लिया।

पुलिस ने सौरभ को पूछताछ के बाद छोड़ दिया है। सीमा की तलाश की जा रही है। इधर कोतवाली में पिंकी ने बताया कि इस काम के लिए उसने सीमा के जरिए गर्भ समापन कराया था। इस पुलिस ने उसकी चिकित्सा जांच कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें