होलिका दहन को लेकर अलग-अलग रायों के बीच नगर के कुछ मंदिरों में होली पर्व 22 और 23 दोनों दिन मनाया जाएगा। मंदिरों के सेवायत अपनी-अपनी मान्यताओं और परंपराओं के अनुसार होली का पर्व मनाने के लिए तैयारियों में जुट गए हैं।
नगर के प्रसिद्ध ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर और ठाकुर राधाबल्लभ मंदिर में होली 22 मार्च को मनाई जाएगी। जबकि अन्य मंदिरों में होली 23 मार्च को मनाएंगे।
बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत प्रणव गोस्वामी ने बताया कि मंदिर में होली 22 मार्च को मनाने के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जबकि 24 मार्च को धुलेंडी का आयोजन मंदिर में होगा।
राधाबल्लभ मंदिर के प्रबंधक अशोक गौतम ने बताया कि 22 मार्च को होली और 23 मार्च को धुलेंडी पर्व पर पुष्पों के डोले में ठाकुर राधावल्लभ लाल भक्तों को दर्शन देंगे।
राधारमण मंदिर के सेवायत पद्मनाभ गोस्वामी ने बताया कि 22 मार्च को होली और 23 मार्च को धुलेंडी का आयोजन होगा।