फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कूदने से पहले दोनों बच्चों को चूमा, लोगों ने टोका तो बनाया सैर का बहाना

Mon, 16 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
रेल ट्रेक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बच्चों को गोद में लेकर ट्रेन के आगे छलांग लगाने वाले हेमंत ने करीब आधा घंटे तक ट्रैक के आसपास इंतजार किया। इस दौरान वे बार-बार बच्चों को चूमते रहे। ट्रैक के पास मौजूद लोगों ने देर तक ट्रैक के पास घूमने का कारण पूछा तो ठंडी हवा के लिए सैर का बहाना बना दिया। इसके कुछ ही देर बाद ट्रेन आने पर बच्चों सहित ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। हेमंत को ट्रेन करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। दोनों बच्चों के शव वहीं गिर गए। हादसे को देखकर लोगों की भी रूह कांप गई।   
विज्ञापन


मौके से मिले सुइसाइड नोट में हेमंत ने पुलिस पर पूछताछ के लिए परेशान करने का आरोप लगाया है। अमर कालोनी, तुलसी नगर निवासी हर्रो, रज्जो ने बताया कि पत्नी की मौत के बाद से हेमंत मानसिक रूप से परेशान रहते थे। मामले में पूछताछ के लिए बार-बार पुलिसकर्मियों के आने के चलते वह बच्चों को लेकर अक्सर गायब हो जाते। सोमवार को तड़के करीब पांच बजे लोगों ने हेमंत को दिल्ली-मथुरा रेल लाइन पर दोनों बच्चों के साथ देखा। दोनों बच्चे उनकी गोदी में थे और वे बार-बार चूमकर उन्हें दुलार कर रहे थे। कुछ लोगों ने यूं ट्रैक के पास घूमने का कारण भी पूछा तो कह दिया ठंडी हवा ले रहा हूं। करीब आधा घंटे बाद दिल्ली की ओर से आई ट्रेन के आगे वह दोनों बच्चों को लेकर कूद गए।  

कोर्ट मैरिज के बाद परिवार ने तोड़ लिए संबंध
पोस्टमार्टम गृह पर हेमंत के चचेरे भाई जगवीर ने बताया कि 10 साल पहले हेमंत ने पड़ोसी गांव की रेनू से कोर्ट मैरिज की थी। दोनों ही परिवारों को यह रिश्ता पसंद नहीं आया और परिवारीजनों ने हेमंत से संबंध तोड़ लिए। जगवीर के अनुसार बीएससी तक पढ़े हेमंत उर्फ रॉकी ने आगरा के एक निजी स्कूल में अध्यापन कार्य भी किया। वहां भी परिवारीजनों ने विरोध किया तो फैक्ट्री में मजदूरी कर जीवन गुजारने निकल पड़े। करीब डेढ़ साल से वे मथुरा में पानी के प्लांट में काम कर रहा थे। 
विज्ञापन


पत्नी की मौत पर भी नहीं आए
जगवीर ने बताया कि रेनू की आत्महत्या की सूचना के बाद भी हेमंत के परिवारीजन उसके पास नहीं आए। उन्होंने मिलने की कोशिश भी की तो किराए पर रहने के चलते हेमंत का ठिकाना नहीं मिल सका।

पुलिस पर जबरन दोषी बनाने का आरोप 
मथुरा। हेमंत ने आगरा और मथुरा के डीएम के नाम लिखे सुइसाइड नोट में पुलिस पर जबरन उसे पत्नी को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के मामले दोषी बनाने का आरोप लगाया है। सुइसाइड नोट में हेमंत ने लिखा है कि उनका पत्नी से झगड़ा हुआ था और वह आत्महत्या करने पर आमादा थी। उसे रोका भी, लेकिन वह काम पर गए और रेनू ने आत्महत्या कर ली। उन्होंने शव फंदे से उतारा लेकिन पुलिस इसका विश्वास नहीं कर रही है। 

हेमंत के खिलाफ दर्ज नहीं है रिपोर्ट
एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि हेमंत की पत्नी की मां बार-बार आगरा और मथुरा में मामले की शिकायत करती थीं। इसकी जांच के लिए थाना पुलिस पूछताछ को जाती थी। इधर एसओ हाईवे ने बताया हेमंत के खिलाफ थाने में कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें