फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे के पिता की हत्या: शादी में रात को खूनी खेल, सुबह गमगीन माहौल में हुए सात फेरे; फिर हुईं विदाई की रस्में

Sat, 21 Nov 2026 02:33 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में बेटे की शादी में शामिल होने आए 62 वर्षीय ओमप्रकाश की रात में हत्या कर दी गई। इस घटना से शादी समारोह में मातम छा गया, लेकिन परिजनों ने शनिवार सुबह गमगीन माहौल में दूल्हा-दुल्हन के सात फेरे संपन्न कराए।
 
विज्ञापन
शादी हुई - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के बसई गांव में एक शादी समारोह उस समय गमगीन माहौल में बदल गया, जब बारात में शामिल होने आए 62 वर्षीय ओमप्रकाश की देर रात हत्या हो गई। रात में हुई इस सनसनीखेज घटना के बावजूद परिजनों ने सुबह दूल्हा-दुल्हन के विवाह की रस्में पूरी कराईं और दोनों को सात फेरों के बंधन में बांधा।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, अलीगढ़ जिले के इगलास थाना क्षेत्र के बसाई बसगोई निवासी ओमप्रकाश अपने बेटे अरविंद की शादी में शामिल होने के लिए बसई गांव आए थे। बारात का कार्यक्रम सब्जी मंडी के पीछे चल रहा था। इसी दौरान उनके दामाद सुखवीर पर हमला कर हत्या करने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि ससुर और दामाद के बीच पहले से विवाद चल रहा था।

रात में हुई इस घटना से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और खुशियों के माहौल में मातम छा गया। परिवार के सामने एक ओर 62 वर्षीय ओमप्रकाश की मौत का दुख था, वहीं दूसरी ओर विवाह की रस्में भी पूरी करनी थीं। ऐसे में शनिवार सुबह परिजनों ने दूल्हा-दुल्हन के फेरे कराकर विवाह की परंपरा संपन्न कराई। एक ही घर में रातभर जहां हत्या की घटना का दुख पसरा रहा, वहीं सुबह शहनाई और विवाह की रस्मों के बीच दूल्हा-दुल्हन ने नए जीवन की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें