फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में गैंगरेपः डॉक्टर पर कार्रवाई की संस्तुति

Sat, 18 Jul 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बालिका के साथ गैंगरेप की घटना पर प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के संज्ञान लेने के बाद सीएमएस ने उपचार कर रहे डॉक्टर लालसिंह के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की है। इधर, घटना की मजिस्ट्रेटी जांच भी शुरू हो गई है। मजिस्ट्रेट विश्वभूषण मिश्रा ने शनिवार को जिला अस्पताल पहुंचकर सीएमएस और पीड़ित बालिका से भी बातचीत की।
विज्ञापन


प्रमुख सचिव स्वास्थ्य ने इस घटना पर संज्ञान लेते हुए अफसरों को फटकार लगाई। इसके बाद  सीएमएस डा. केपी गर्ग ने शासन को उक्त बालिका का उपचार कर रहे चिकित्सक डा. लालसिंह की लापरवाही पर शासन को रिपोर्ट भेज कर कार्रवाई की संस्तुति की है।

पीड़ित बालिका को अब इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। इस मामले में जांच अधिकारी डिप्टी कलक्टर विश्वभूषण मिश्रा दोपहर के वक्त जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने सीएमएस डा. केपी गर्ग से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी ली। करीब डेढ़ घंटे तक उन्होंने सीएमएस से पूछताछ की। इसके कारण वे पीड़ित बालिका के पास भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें