शुक्रवार को दवा लेकर घर लौट रही महिला के साथ बाइक सवार चार युवकों ने खेत में ले जाकर गैंगरेप किया। घटना से सनसनी फैल गई। पीड़िता ने गांव के ही चार युवकों के खिलाफ थाना मगोर्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने पीड़िता को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा है।
महिला शुक्रवार को दोपहर में मथुरा के महिला चिकित्सालय से दवा लेकर घर लौट रही थी। गांव कोसीखुर्द पर बस से उतरकर अपने गांव के लिए पैदल जाने लगी। इसी बीच दो बाइकों पर सवार चार युवक महिला को खेत में खींचकर ले गए। यहां पर महिला से सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेजा।
महिला की तहरीर पर आरोपी बंटी, कल्लू, राम सिंह और बच्चू सिंह के खिलाफ गैंगरेप का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना मगोर्रा प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि बंटी और कल्लू दोनों भाई हैं। एक आरोपी के परिवार और पीड़िता के परिवार की बीच न्यायालय में वाद दायर है। गैंगरेप का मामला दर्ज कर लिया है। मामले में जांच के बाद गिरफ्तारी होगी।