फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी लगाकर युवती ने दी जान

Fri, 17 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
फांसी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव दिसरापुर में एक युवती ने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई हैै।
विज्ञापन



गांव दिसरापुर निवासी ममता (18) पुत्री ग्यासी शुक्रवार की सुबह घर पर थी। कुछ देर बाद वह घर में जाकर  फांसी लगाकर जान दे दी। काफी देर तक ममता का आहट न मिलने पर परिजनों ने उसे कमरे में जाकर देखा तो युवती शव का फांसी पर झूल रहा था। घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी गई।


सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती के परिजन घटना के विषय में कुछ भी नहीं बता पा रहे है। उनका कहना है कि घर में किसी भी प्रकार कोई वाद विवाद नही हुआ था। कोतवाली प्रभारी जेपी यादव का कहना है कि घटना की पूरी जांच के बाद ही मामला स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें