स्टेटमेंट निकालने गए पूर्व शिक्षक का मददगार बनकर दो युवकों ने उनका एटीएम कार्ड बदल दिया। इसके कुछ घंटे में ही उनके खाते से 80 हजार रुपये निकाल लिए। गए।
अडींग निवासी रिटायर्ड शिक्षक सूरज सिंह यादव शुक्रवार दोपहर गोवर्धन थाने के सामने आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम से मिनी स्टेटमेंट चेक करने गए थे। एटीएम हैंडल करने में दिक्क्त हुई तो दो युवकों ने मदद का आग्रह करते हुए एटीएम ले लिया। उनसे पासवर्ड डलवाया, स्टेटमेंट फिर भी नहीं निकला।
दोनों युवकों ने एटीएम एटीएम लौटा दिया। सूरज यादव घर लौट आए। शाम चार बजे बेटे ने बताया कि मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया है। पूर्व शिक्षक ने एटीएम कार्ड देखा तो वह उदय सिंह के नाम का निकला। तुरंत बैंक पहुंचे। प्रबंधक ने बताया कि खाते से तीन बार में बरसाना से 80 हजार रुपये की नकदी निकाली गई है। पीड़ित ने तहरीर दे दी है।