फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के नाम 35 लाख की धोखाधड़ी

Mon, 28 Sep 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी विभागों में नौकरी लगाने के नाम पर 35 लाख की धोखाधड़ी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर एसपी सिटी के आदेश के बाद पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


थाना हाईवे के गिरधरपुर के राधा कुंजकालोनी निवासी भरतलाल का आरोप है कि वृंदावन कोतवाली के गांव धौरेरा निवासी विवेक पाठक, अरविंद पाठक, दिनेश पाठक, अशोक पाठक और कौशल किशोर पाठक ने उनके पुत्र को रोडवेज और दीवानी में नौकरी लगाने की बात कही।

कहा कि वह लोग मेरे पुत्र और उसके सगे संबंधी की भी सरकारी विभागों नौकरी लगवा देंगे। मेरा पुत्र इन लोगों की बातों में फंस गया। इसके एवज में आरोपियों ने भरतलाल के पुत्र से चार फरवरी 2015 को दस लोगों की नौकरी लगाने के नाम पर साढ़े तीन लाख रुपये प्रति व्यक्ति के हिसाब से 35 लाख रुपए ले लिए।
विज्ञापन


इसके बाद आरोपियों ने उनके पुत्र को फर्जी ज्वाइनिंग दस्तावेज तैयार कर लिए और उन्हें दे दिए। सच्चाई का पता होने पर जब भरतलाल ने आरोपियों से संपर्क किया तो आरोपियों ने गाली गलौज करते हुए झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। एसपी सिटी के आदेश के बाद सोमवार की शाम कोतवाली में मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें