फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज खातिर विवाहिता को जला कर मारने की रिपोर्ट

Mon, 28 Sep 2015 10:53 PM IST
Brkedha
विज्ञापन
विज्ञापन
दहेेेेज में मोटर साइकिल व पचास हजार रुपयों की नगदी की मांग पूरी न होने पर एक विवाहिता की उसकी ससुरालीजनों द्वारा मिट्टी का तेल छिड़ककर मार देने के मामले की अदालत के आदेश पर पुलिस ने पति सहित आधा दर्जन लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है। थाना कोतवाली बीसलपुर के ग्राम सिमरा अकबरगंज निवासी जमुना प्रसाद ने अदालत में दिए प्रार्थना पत्र में कहां है कि उसने अपनी पुत्री ममता देवी की शादी थाना बरखेड़ा के ग्राम रायपुर निवासी गेदनलाल के पुत्र वेदप्रकाश के साथ की थी। आरोप है कि शादी में दिए  दान दहेज से ससुरालीजन संतुष्ट नहीं थे व अतिरिक्त  दहेज में एक मोटर साइकिल व पचास हजार रुपयों की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थेे। आरोप है कि गत वर्ष 24 मई को ससुराल वालों ने एक राय होकर विवाहिता के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिससे वह काफी झुलस गई। सूचना मिलने पर जब मायके वाले पहुंचे तो उसके ससुरालीजन झगड़ा करने पर अमादा हो गए। विवाहिता को जिला मुख्यालय स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां 25 मई की रात उसकी मौत हो गई। घटना की तहरीर देने पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने जमुना प्रसाद की ओर से पति वेदप्रकाश, सास रामलली, ससुर गेदनलाल, रमेश, अखिलेश व हरीश के विरुद्ध धारा 498ए, 304बी व 3/4 दहेज अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें