फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी बैनामा करा मालिक को लगाया 47 लाख का चूना

Sat, 07 May 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : file
विज्ञापन
कर्नाटक में नौकरी कर रहे दो युवकों ने जमीन में रुपया निवेश करने का झांसा देकर अपने ही मालिक को 47 लाख रुपये की चपत लगा दी। पीड़ित ने घटना की रिपोर्ट थाना राया में दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिश दी लेकिन कोई हाथ न आ सका। 
विज्ञापन


कैप्टन चौधरी निवासी एसएलबी कालोनी रायपुर कर्नाटक परुचुरी ग्लोबल फाउंडेशन के नाम से कंपनी चलाते हैं। उनके यहां बीते आठ साल से गांव नुनेरा निवासी कपिल सारस्वत अपने भाई मानवेन्द्र सारस्वत के साथ नौकरी करने गए थे।

बताया गया है कि कैप्टन चौधरी के यहां नौकरी करने के दौरान दोनों भाईयों ने मालिक का मन जीत लिया। इस पर कैप्टन ने कपिल को अपनी कंपनी का प्रबंधक बना दिया। दोनों ने मालिक को राया में जमीन खरीदने को कहा।
विज्ञापन


यहां 47 लाख रुपये जमीन में निवेश करा दिए और फर्जी बैनामा करा कर ठग लिया। दोनों भाइयों की नीयत पर शक होने पर कैप्टन ने तहसील से कागज निकलवाए तो कागजात फर्जी निकले।

20 अप्रैल को उन्होंने राया आकर दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। थाना प्रभारी संजीव तोमर ने बताया कि आरोपियों की तलाश में गांव में दबिश दी लेकिन वे भाग गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें