फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच की मौत, छह घायल

Mon, 13 Mar 2017 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त क्वालिस
विज्ञापन
हाईवे पर मोहिनी फिलिंग स्टेशन के समीप रविवार की दोपहर आगरा की तरफ जा रही राजस्थान रोडवेज की टक्कर से पलटे टेंपो सवार दो लोगों की मौत हो गई। पांच सवारियां घायल हो गईं। चालक बस को भगा ले गया। रिफाइनरी पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई और छह से अधिक लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


छह से अधिक सवारियों को भरकर टेपों फरह की तरफ जा रहा था। थाना रिफाइनरी क्षेत्र के मोहिनी फिलिंग स्टेशन के समीप आगरा की तरफ जा रही राजस्थान रोडवेज की बस पीछे से टेंपो से टकरा गई। इससे टेंपो पलट गया और चालक बस को लेकर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से टेपों को सीधा कराया। इसमें सवार गांव खेरिया रिफाइनरी निवासी अरुण (40) की मौत हो गई। दूसरे मृतक की उम्र करीब 48 वर्ष थी, उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घायल गांव खेरिया के कृष्णबिहारी सहित चार लोग घायल हो गए।

इधर, गांव जरौली फरह निवासी विक्रम (30) पुत्र भान सिंह गांव बरारी के समीप वाहन के इंतजार में खड़े थे, तभी एक बाइक सवार उनसे टकरा गया। इससे उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। थाना गोवर्धन के महरौली निवासी केदार पुत्र बुद्धि सिंह और उनके मित्र प्रह्लाद रविवार दोपहर बाइक से गांव पलसों जा रहे थे। पलसों के समीप ही उनकी मोटरसाइकिल सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। इससे केदार की मौत हो गई और प्रह्लाद घायल हो गए।
विज्ञापन


अन्य घटना में सादाबाद कोतवाली के गांव अरौठा निवासी अरुण कुमार (40) पुत्र रघुवीर सिंह अपने दो साथियों के साथ मथुरा से सादाबाद बाइक से जा रहे थे। बलदेव से पूर्व आरएसएस कालेज के निकट अचानक बाइक फिसल गई। पीछे से आ रहे टेंपो का पहिया अरुण के सिर से गुजर गया। इससे अरुण की मौके पर मौत हो गई। दोनों साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें