फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी के विवाद में तोष में धुआंधार फायरिंग

Mon, 14 Mar 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
तोष गांव
विज्ञापन
जैंत चौकी के गांव तोष में खेत में पानी लगाने का विवाद इतना बढ़ा कि गांव के दलित और ठाकुर गुट आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई। पथराव भी हुआ। पुलिस के पहुंचने पर हालात काबू में आए। गोली लगने से एक व्यक्ति घायल है। जातीय तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन


गांव तोष निवासी दलित अमरचंद्र और रोहतान ठाकुर के खेत पास-पास हैं। रोहतान के बेटे जितेन्द्र ने शनिवार को अपने खेत में बोई बरसीम में पानी लगाने के लिए बंबे का पानी खोल लिया था। अमरचंद्र ने इसका विरोध किया, उनका कहना था कि बंबे से पानी लगाने का नंबर उनका था। उनका इस मुद्दे पर रोहतान से झगड़ा हो गया। अमरचंद्र ने इस संबंध में जैंत पुलिस में शिकायत की। शनिवार रात जैंत पुलिस गांव पहुंची और दोनों पक्षों से पूछताछ की।

रविवार सुबह रोहतान ठाकुर आठ-दस लोगों के साथ अमरचंद्र के घर पहुंचे और मामले में पुलिस बुलाने पर एतराज जताया। दोनों में एक बार फिर झगड़ा शुरू हो गया। मारपीट होने लगी। आरोप है कि अमरचंद्र के परिवार के भोला फौजी और अन्य ने रोहतान ठाकुर पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


भोला सेना में है और कुछ दिन पूर्व ही छुट्टी पर गांव आया था।
गोली लगने से रोहतान ठाकुर घायल हो गए। सूचना पर रोहतान ठाकुर पक्ष के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। दोनों ओर से पथराव और फायरिंग शुरू हो गई। बताया गया कि 50 राउंड से अधिक फायरिंग हुई।

सूचना पर जैंत, वृंदावन, हाईवे, गोवर्धन पुलिस के साथ एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी, सीओ सदर आरके गौतम मौके पर पहुंचे तो विवाद शांत हुआ। पुलिस ने घायल रोहतान ठाकुर को वृंदावन के सौ शय्या अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है। गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस-पीएसी तैनात कर दी गई है।

दोनों पक्षों के आठ गिरफ्तार
मथुरा। तोष में हुए जातीय संघर्ष में फायरिंग और पथराव के बाद पुलिस ने पीएसी के साथ दबिश दी। मामले में वीरेन्द्र ठाकुर, दिनेश, मुकेश ठाकुर, गीता सहित आठ लोग गिरफ्तार बताए गए हैं। मामले में जैंत चौकी के एसएसआई की ओर से बलवा, मारपीट और जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जैंत के गांव तोष में खेत में पानी लगाने के मुद्दे पर मारपीट और फायरिंग हो गई थी। मामले में पुलिस ने आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की ओर से 30 नामजद सहित 150 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पकड़े लोगों को जेल भेजा जा रहा है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस व पीएसी तैनात की गई है।
विज्ञापन

-एसपी सिटी मुकुल द्विवेदी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें