गांव बरहाना में लेनदेन के विवाद में हुई फायरिंग में एक युवक घायल हो गया। झगड़े के बाद आरोपी भाग निकले। बरहाना निवासी हरफूल सिंह पौनियां के गांव के राजू पर रुपये उधार बताए गए हैं।
आरोप है कि शनिवार को राजू अपने साथी गप्पन, राम के साथ हरफूल के निवास पर गया। यहां बार-बार तगादा करने पर आपत्ति जताई। हरफूल के अनुसार राम ने तमंचे से उन पर फायरिंग कर दी। बताया गया कि दोनों पक्ष से फायरिंग की गई।
हरफूल के पुत्र मुकेश के हाथ में गोली लगी। मामले में हरफूल की ओर से तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है।