फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशंभरा में पुलिस-बदमाशों के बीच फायरिंग

Mon, 15 Feb 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शेरगढ़ के गांव विशंभरा में जेल से भागे बदमाशों को पकड़ने गई पुलिस और बदमाशों के बीच फायरिंग हो गई। इस दौरान एक बदमाश का रिश्तेदार गोली लगने से घायल हो गया, जबकि मुख्य आरोपी भाग निकले। रिश्तेदार को गोली लगने पर गांव के लोगों ने हंगामा भी किया। पुलिस ने मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


गांव विशंभरा निवासी साहुन और शेर खां के खिलाफ राजस्थान, हरियाणा और मथुरा में लूट और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। बीते साल दिसंबर में दोनों पलवल के कोर्ट में पेशी के दौरान पुलिस हिरासत से भाग निकले थे। 

रविवार को सीओ छाता पीयूष कुमार सिंह को सूचना मिली कि साहुन अपने साथियों के साथ गांव विशंभरा में मृत्युभोज की दावत में शामिल होने आया है। इस पर सीओ के नेतृत्व में सोमवार को सुबह 6:30 बजे कोसीकलां और शेरगढ़ थाने की पुलिस ने गांव में दबिश दी। इस दौरान साहुन और उसके साथियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी।
विज्ञापन


जवाबी फायरिंग में साहुन के बहनोई नूंह मेवात के थाना पुन्हाना के गांव फूनेंठा निवासी अकबर पुत्र मुम्मल को गोली लग गई। पुलिस ने साहुन के भाई को मौके से फायरिंग करते दबोच लिया। अकबर को गोली लगने और साहुन के भाई को पकड़ने के विरोध में गांव के लोग थाना शेरगढ़ आ गए और हंगामा किया। सूचना पर एसपी देहात अरुण कुमार सिंह, छाता पुलिस और पीएसी पहुंच गई थी।


सीओ छाता को गांव विशंभरा में लुटेरे साहुन के आने की सूचना मिली थी। सीओ के नेतृत्व में दो थानों की पुलिस संग दबिश दी गई। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। इस दौरान साहुन का रिश्तेदार घायल हो गया है। एक पकड़ा गया है।

डा. राकेश सिंह
एसएसपी

चलेगा तलाशी अभियान
टटलू लुटेरे, लाल-नीली बत्ती लगाकर लूट करने, अवैध हथियार व चोरी और लूट के वाहनों को चलाने के आरोपियों को पकड़ने के लिए गांव विशंभरा में दबिश दी जाएगी। एसएसपी डा. राकेश सिंह ने बताया कि इसके लिए पीएसी के साथ गांव में तलाशी अभियान भी चलाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें