फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में चले लाठी-डंडे, पांच घायल

Sat, 18 Feb 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव बेरुका में देवी सिंह और उनके पड़ोसी नेमीचंद के बीच शनिवार सुबह रास्ते को लेकर विवाद हो गया। दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ। इसमें पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


झगड़े में देवी सिंह, उनकी पत्नी प्रेम, पुत्र मेघश्याम और दूसरे पक्ष के नेमीचंद, उनकी पत्नी भारती घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि भारती और मेघश्याम के सिर में पत्थर लगने से हालत नाजुक है। देवी सिंह की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नेमीचंद की तहरीर का इंतजार है।

मानव शव सूचना, जानवर का शव निकला
नगला चिंता के रंजीत सिंह के खेत में शनिवार को मानव शव की सूचना पर पहुंची मगोर्रा पुलिस ने गड्ढा खोदवाया तो उसमें जानवर का मरा हुआ बच्चा दबा निकला। प्रभारी निरीक्षक बैजनाथ सिंह ने बताया कि शव की सूचना मिली थी। जाकर गड्ढा देखा तो जानवर का बच्चा निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें