फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों के दो गुट भिड़े, लात-घूंसे, बेल्टें चलीं

Wed, 25 Jan 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
बीएसए कालेज के कैंपस में मंगलवार को छात्रों के दो गुट भिड़ गए। दोनों तरफ से लात-घूंसे और बेल्टें चलीं। इस दौरान कालेज में अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों गुटों से चार छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि बाहरी युवक भी कालेज में पहुंच गए थे।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बीए द्वितीय वर्ष के छात्र दीपक चौधरी और अभिमन्यु सिंह के मध्य वर्चस्व के लिए विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को दोनों गुट आमने-सामने आ गए। छात्रों में टकराव होते ही कॉलेज के अन्य छात्र-छात्राओं ने यूपी 100 पर सूचना दे दी।

कृष्णानगर चौकी प्रभारी हरवेंद्र मिश्रा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों छात्र गुट भाग खड़े हुए। पुलिस ने इनमें से चार युवकों को दबोच लिया। कृष्णानगर चौकी प्रभारी ने बताया कि दीपक पक्ष का विपिन चौधरी निवासी दीवानाकलां जमुनापार, जो कि कॉलेज का छात्र नहीं है और दूसरे पक्ष के अभिमन्यु और देवेंद्र को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें