फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी से रोटी मांगने पर बेटे को मार डाला

Tue, 19 May 2015 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना रिफाइनरी क्षेत्र की गिरिराज वाटिका कालोनी में भूखे बालक का पड़ोसी से रोटी मांग कर खाना सौतेले बाप से बर्दाश्त नहीं हुआ। गुस्से में उसने बालक को इतनी बुरी तरह से पीटा कि उसकी मौत हो गई। सुबह दूसरे बच्चे को लाश के साथ कमरे में बंद कर आरोपी फरार हो गया।
विज्ञापन


मरने वाला बालक धर्मेंद्र (8) पुत्र राजेंद्र सिंह था। राजेंद्र सिंह ट्रक ड्राइवर है और वह पांच माह पहले ही गिरिराज वाटिका कालोनी में राधावल्लभ के मकान में दो बच्चों व पत्नी मीनाक्षी के साथ किराए पर रहने आया था। तीन दिन पूर्व मीनाक्षी अपने मायके झांसी गई हुई थी। रविवार सायं भूख लगने पर राजेंद्र के धर्मेंद्र ने पड़ोसी मनोज के घर से रोटी मांग कर खा ली। रात्रि 11 बजे जब राजेंद्र को इसका पता चला तो वह आग बबूला हो गया। पिटाई के दौरान धर्मेंद्र की नाक पर मुक्का मार दिया औरकान पर तमाचे जड़ दिए।

उसकी नाक और कान से खून आने लगा, बाद में उसने धर्मेंद्र का गला भी दबाया। इसके बाद राजेंद्र सिंह, उसका बड़ा बेटा जितेंद्र व धर्मेंद्र तीनों सो गए। सुबह छह बजे वह जगा तो देखा धर्मेंद्र मृत पड़ा था। इस पर दूसरा भाई जितेंद्र रोने लगा तो पड़ोसी मनोज देखने आया तो राजेंद्र ने उसे डांट कर भगा दिया। कुछ देर बाद उसने जितेंद्र  को धर्मेंद्र के शव के साथ कमरे में बंद किया और फरार हो गया। जितेंद्र के शोर मचाने पर पड़ोसियों ने कमरा खोला। सूचना पर रिफाइनरी पुलिस, सीओ रिफाइनरी प्रीति प्र्रियदर्शिनी व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने मौके से नमूने एकत्र किए। उसके सिर, कान, नाक व गले में चोटों के निशान मिले हैं।
विज्ञापन

 
बताया जा रहा है कि मीनाक्षी की पहली शादी झांसी के थाना डिगोरा के गांव बरामता निवासी सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। सुरेंद्र सिंह दो साल पहले मौत हो गई थी। मीनाक्षी ने बड़ी बेटी छाया की शादी पास के गांव सेरसा में कर दी थी। दो बेटों धर्मेंद्र, जितेंद्र और एक बेटी की जिम्मेदारी निभाने के लिए उसने ट्रक ड्राइवर राजेंद्र सिंह के साथ शादी की। डेढ़ माह पूर्व एक पुत्री की बीमारी से मौत हो गई। अब एक बेटे को राजेंद्र ने मार डाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें