फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदे के डर से पुलिस के साथ परीक्षा देने गई छात्रा

Sat, 07 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
छेड़छाड़ - फोटो : self
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के होलीगेट इलाके में रह रही एक छात्रा का मनचलों ने घर से निकला दूभर कर दिया। एसपी ने दरोगा भेज कर छात्रा को परीक्षा दिलाने भेजा।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के होलीगेट इलाका निवासी ग्रेजुएशन की छात्रा को उसके मोहल्ले का युवक परेशान करता था। इसकी 15 दिन पूर्व पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। युवक की हरकतें और बढ़ गईं तो छात्रा ने घर से निकलना बंद कर दिया।
विज्ञापन


गुरुवार को छात्रा परीक्षा देने गई तो युवक ने फिर से उसे परेशान किया। शुक्रवार शाम तीन बजे परीक्षा होने से पूर्व छात्रा अपनी मां के साथ एसपी देहात अरुण कुमार से मिली और शिकायत की। इस पर एसपी देहात ने मनचले के  खिलाफ कार्रवाई करने और छात्रा को परीक्षा दिलाने के लिए पुलिसकर्मी भेजने को कहा। इसके बाद छात्रा पुलिस की सुरक्षा में परीक्षा देने गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें