फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चपरासी पर छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप

Thu, 10 Nov 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला वृंदावन
विज्ञापन
छेड़छाड़
विज्ञापन
नगर के एक डिग्री कालेज की छात्रा ने कालेज के चपरासी पर अश्लील टिप्पणी करते हुए छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। कोतवाली में छात्रा का शिकायती पत्र आने के बाद पुलिस ने कालेज प्रशासन से पूछताछ की है। मामले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने प्रदर्शन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


स्थानीय डिग्री कालेज में पढ़ रही बीए प्रथम वर्ष की छात्रा का आरोप है कि गुरुवार की दोपहर में जब वह कालेज की लाइब्रेरी में किताबें लेने गई तो वहां मौजूद चपरासी शंकरलाल गौतम ने अश्लील टिप्पणी करते हुए उससे छेड़छाड़ कर दी। इसकी शिकायत छात्रा ने कालेज के हिंदी, फिलोसोफी के प्रोफेसर के साथ प्राचार्य से की। सभी ने छात्रा को ही चुप रहने की हिदायत दे डाली। 

कुछ देर बाद मामले की जानकारी कालेज के अन्य छात्रों को भी लग गई। इससे छात्रों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता शशांक शर्मा ने घटना का विरोध करते हुए छात्रों के साथ प्रदर्शन किया। कालेज में सुनवाई न होने के बाद छात्र-छात्रा थाने पहुंच गए। यहां पीड़ित छात्रा ने सीओ सदर आलोक दुबे को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ ने कालेज प्रबंधन को थाने बुलाकर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


सीओ आलोक दुबे ने बताया कि कालेज प्रबंधन को जांच कर दोषी पर कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं। छात्र नेताओं का कहना है कि अगर छात्रा को न्याय नहीं मिला तो वे आंदोलन को बाध्य होंगे। कालेज के प्राचार्य ने बताया कि कालेज प्रबंधन भी मामले की जांच कर रहा है। अगर चपरासी दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी की जाएगी। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें