फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जवाहर बाग में थीं एके-47, बिछी थी माइंस

Fri, 03 Jun 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
आपरेशन जवाहर बाग
विज्ञापन
जवाहर बाग में पिछले कई दिनों से गोला बारूद इकट्ठा किया जा रहा था। कब्जाधारियों के पास एके-47 तक थीं। बाग के सभी एंट्री प्वाइंट पर माइंस तक बिछा ली गईं थीं। भारी गोला बारूद भी कैंप में था। जब आग लगी तो इनके कैंप में तेज धमाका हुआ।
विज्ञापन


ढाई साल से जवाहरबाग पर कब्जा जमाए बैठे लोगों के पास गोला बारूद के साथ ही अवैध असलहों का भी जखीरा पहुंच गया था। यह हथियार कोई एक दो दिन में तो इकट्ठा किए नहीं गए होंगे बल्कि पिछले कई दिनों से इसकी कवायद चल रही थी।

इन लोगों ने मथुरा में बड़ी वारदात को अंजाम देने की पूरी प्लानिंग कर ली थी। खास बात यह है कि किसी को कानोंकान खबर तक नहीं हुईं। खुफिया एजेंसियों के भी कान खड़े नहीं हुए। जिस तरह से इन लोगों ने पुलिस पर हमला किया उससे साफ है कि यहां भारी गोला बारूद था। कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पेट्रोल बम का भी भंडार इनके पास था।
विज्ञापन


जीप के साथ उड़े कइयों के चीथड़े
कब्जाधारियों के पास कई लग्जरी गाड़ियां थीं। यहां इन लोगों ने अपने तंबू गाढ़ रखे थे। इन तंबू में गोला बारूद था। जब पुलिस और कब्जाधारियों के बीच फायरिंग शुरू हुई तब इनके टेंट में भी आग गई थी। आग लगने के साथ जो गाड़ियां यहां खड़ी थीं वह भी धमाके साथ उड़ गई। बताया जाता है कि कई कब्जाधारियों के चीथड़े इन गाड़ियों के साथ उड़ गए हैं। बताया जाता है कि करीब चार लोगों की मौत यहां धमाके के साथ हुई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें