फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ को गोली लगने के बाद मिले फायरिंग के आदेश

Fri, 03 Jun 2016 02:05 AM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
घायल एसओ फरह
विज्ञापन
जवाहर बाग खाली कराने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई में पुलिस व पीएसी के जवानों पर कथित सत्याग्रहियों की ओर से पेडों पर चढ़कर सीधी फायरिंग की गई। फायरिंग से पहले तक पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सत्याग्रहियों से वार्ता के मूड में थे।
विज्ञापन


पेड़ों पर से अचानक पुलिस पर की गई फायरिंग में एसओ फरह के सिर में गोली लग गई और पेड़ों से दर्जनों फायर किए। एक दम से हुई फायरिंग से हतप्रभ सिटी मजिस्ट्रेट  की ओर से जबाबी कार्रवाई के आदेश दिए गए।

गुरुवार शाम पांच बजे पीएसी, रैपिड एक्शन फोर्स, आरआरएफ के जवानो के साथ डीएम राजेश कुमार, एसएसपी डा राकेश सिंह, पुुलिस के 1000 से अधिक जवान, पीएसी के 1500, रैपिड एक्शन फोर्स के 500 और आरआरएफ व 200 से अधिक महिला रैपिड एक्शन की जवानों के साथ जवाहर बाग में जवाहरबाग की कालोनी से कूच किया।
विज्ञापन


इसमें ज्यादातर लोग बाडी प्रोटेक्टर, हेलमेट व लाठी डंडा के साथ थे। जवाहरबाग की बाउंड्रीवाल को जेसीबी से तोड़ा गया। इसके बाद डीएम व एसएसपी को प्रोटेक्ट करते हुए उनके हमराह थानाध्यक्ष फरह संतोष कुमार यादव टीम के साथ आगे बढ़े तो पेड़ों में छिपे बैठे कब्जाधारियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। एक दम से दर्जनों फायरिंग होने पर पुलिस कर्मी लेट गए तभी रामवृक्ष यादव की ओर से पेड से गोली चलाई गई।

गोली संतोष यादव के सिर में कनपटी पर लगी। इससे उनकी आंखे तक बाहर निकल गई। गोली लगते ही कब्जाधारियों से सीधी गोली और चलाई। वहीं कब्जाधारियों के दल ने पत्थर फैंके और लाठी डंडे चलाए। इसी में एसपी सिटी मुकुल दिवेदी को चंदन बोस व उसके साथियोंने डंडा मारा और गोली चलाई। इसमें उनके छर्रे भी लगे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट को डंडे मारकर वह भाग गया। यह देख सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव ने जबावी कार्रवाई के आदेश दिए। इसके बाद फोर्स आगे बढ़ सका।

एसएसपी को बचाने के लिए सामने आए हमराह एसओ फरह
जवाहरबाग में घुसे पुलिस अधिकारियों पर कब्जाधारियों ने पेड़ से गोली चलाई। गोली चलाने में एसएसपी को एसओ फरह ने प्रोटेक्ट किया तो सीधी गोली लग गई। उनके ठीक पीछे एसएसपी थे। गोली लगने से एसओ फरह गिर गए।

जवाहर बाग से उठे तेज धमाके तो दहल गया इलाका
जवाहरबाग के कब्जाधारियों की ओर से पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई के दौरान पेट्रोल बम से हमले किए गए। साथ ही गेनेड बम व सुतली बम भी चलाए। इसमें तेज धमाकों के साथ पूरा इलाका दहल गया और तमाशबीन लोगों की रूह कांप गई।

जवाहरबाग के कब्जाधारियों की ओर से पुलिस की ओर जमकर बम फेंके गए। कार्रवाई के बाद लौटे जवानों ने बताया कि उनकी टीम पर दर्जनों बार पेट्रोल बम फैंके गए। इससे में बाल बाल बचे। कई कब्जाधारियों ने सुतली बम और ग्रेनेड तक फैंके। हरे वृक्षों के बीच पेड़ों से आए अचानक बम जब फटे तो छाती हिल गई।

पेट्रोल बम फेंकने में लगी थी आग
जवाहरबाग के कब्जाधारियों ने पुलिस व पीएसी के जवानों पर पेट्रोल बम फैंके। जवानों पर बम फैंके जाने के दौरान ही एक बम फैंकने में फट गया। इससे एक झोपड़ी में आग लग गई। आग लग जाने से थोड़ी ही देर में उनके दूसरे आशियानों ने आग पकड़ ली। आगजनी के बीच 50 से अधिक तेज धमाके हुए। इसमें कई धमाके गैस सिलेंडर फटने से हुए तो कई बम फटने जैसी आवाज आई। बम फटने से आसपास के मकानोें के कांच टूट टूट गए और तहसील की इमारत की खिड़कियों के कांच चटक गए।


कुछ ऐसे चला आपरेशन जवाहरबाग
12.30 बजे डीएम एसएसपी ने पत्रकारों से की वार्ता
4.00 बजे डीएम ने अफसरों के साथ की बैठक
4.45 बजे पालिका की जेसीबी से बाउंड्री तोड़ी 
5.00 बजे पुलिस बल ने जवाहर बाग में की एंट्री
5.05 बजे जवाहर बाग से फायरिंग शुरू
5.20 बजे एसओ फरह को लगी गोली
5.27 बजे जवाबी फायरिंग शुरू
6.15 बजे जवाहर बाग में बनी झोंपड़ियों में आग
7.22 बजे खत्म हुआ आपरेशन

आज हेलीकाप्टर से आएंगे गृह सचिव
जवाहर बाग में कब्जाधारी और पुलिस बल के बीच खूनी संघर्ष के बाद शुक्रवार को गृहसचिव देवाशीष पंडा, डीजीपी जावेद अहमद, आईजी पीएसी मुख्यालय एसपी शिरोडकर हैलीकॉप्टर से मथुरा आ रहे हैं। तीनों ही आलाधिकारी प्रात: सात बजे लखनऊ से चलकर प्रात: आठ बजे मथुरा पहुंचेंगे।

सिटी मजिस्ट्रेट के बंधक होने पर दौड़े एसएसपी
एसएसपी डा.राकेश सिंह को यह सूचना किसी ने दे दी कि जवाहरबाग से निकलकर बड़ी संख्या में कब्जाधारियों ने कलेक्ट्रेट परिसर को कब्जा लिया है। इन लोगों द्वारा कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट को भी बंधक बना लिया है। इस पर एसएसपी पुलिस बल के साथ सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय जा पहुंचे, लेकिन सूचना भ्रामक निकली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें