फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंटेनर में घुसा कैंटर, चालक की मौत

Sat, 21 May 2016 11:45 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार की रात सुरीर क्षेत्र में सड़क किनारे खड़े खराब कंटेनर में पीछे से कैंटर की टक्कर हो गई। हादसे में कैंटर चालक की मौत हो गई और क्लीनर व एक अन्य घायल हो गया। इसके अलावा एक्सप्रेसवे पर तीन अन्य हादसों में दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


यमुना एक्सप्रेसवे पर आयशर कैंटर एचआर 46 बी 6050 नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। कोतवाली सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 83 के निकट सड़क पर खड़े खराब कंटेनर आरजे 42 जीए 0807 में पीछे से टकरा गया। हादसे में कैंटर चालक मनी सिंह निवासी गांव बरौली अहीर थाना ताजगंज आगरा की मौत हो गई। उसी के गांव का पप्पू और यतेंद्र निवासी शाहगंज घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

दूसरा हादसा शनिवार तड़के सुरीर थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 78 के निकट हुआ। नोएडा से आगरा की ओर जा रही बुलेट बाइक यूएचएफ 1284 सड़क पर फिसल गई। बाइक सवार सिद्धांत कुमार निवासी सरस्वतीपुरम लखनऊ घायल हो गए। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने उन्हें कैलाश अस्पताल नोएडा भेज दिया।
विज्ञापन


तीसरा हादसा शनिवार तड़के महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 122 के समीप हुआ। इसमें आगरा से नोएडा की ओर जा रहा आयशर कैंटर यूपी 14  बीटी 7303 अनियंत्रित होने पर रैलिंग में घुस गया। उसमें सवार एक व्यक्ति घायल हो गया। एक्सप्रेसवे कर्मियों ने घायल को उपचार के लिए आगरा भेज दिया। 

चौथा हादसा महावन थाना क्षेत्र में माइल स्टोन 119 के समीप हुआ। इसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रहा आयशर कैंटर एचआर 63 सी 4633 आगे चल रहे किसी वाहन से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गया। उसमें सवार लोग घायल होने से बच गए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें