फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में पुलिस से भिड़े बोलेरो सवार

Wed, 22 Jun 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
शराब
विज्ञापन
एक्सप्रेसवे पर मंगलवार रात नोएडा की ओर से आ रहे बोलेरो सवार दो लोगों ने मांट टोल पर जमकर हंगामा किया। पुलिस के अनुसार दोनों ने शराब पी रखी थी और नशे में वे पुलिसकर्मियों से भी भिड़ गए। आरोपियों का शांतिभंग में चालान कर दिया है। 
विज्ञापन


थाना टप्पल के गांव जैतपुरा निवासी जगदेव अपने ससुर धर्मवीर सिंह निवासी गांव गढ़ी कोखरा थाना राया के साथ बोलेरो से आगरा की ओर जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के मांट टोल प्लाजा पर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जगदेव और धर्मवीर ने अपनी गाड़ी लाइन में लगा दी और आपसी विवाद में हंगामा करने लगे। वाहन चेकिंग कर रहे एसओ मांट दुर्गेश कुमार और चौकी इंचार्ज कृपालशंकर के अनुसार दोनों को समझाया तो पुलिस से भी अभद्रता करने लगे।

इस पर पुलिस ने मेडिकल के बाद दोनों को हिरासत में ले लिया। थाने लाकर शांतिभंग में चालान कर दिया। बोलेरो को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया। एसओ दुर्गेश कुमार ने बताया है कि दोनों नशे में हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें