फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन लेने आए थे, शादी का खर्च देने की कहकर लौटे

Sat, 12 Mar 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
विज्ञापन
दुल्हन - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
फरह के गांव परखम में दहेज के लेनदेन पर वर-कन्या पक्ष में बात बिगड़ गई। हालात ऐसे बिगड़े कि दुल्हन ने फेरे लेने से इनकार कर दिया। दूल्हे ने आरोप लगाया कि जिस लड़की का फोटो देखकर उसने शादी तय की थी, वरमाला के समय वो थी ही नहीं।
विज्ञापन


मामले में दो दिन तक चली पंचायत के बाद वर पक्ष को शादी का खर्चा वहन करने का फरमान सुनाकर वापस कर दिया गया।

बता दें कि गांव परखम के निवासी ने अपनी बेटी की शादी डीग राजस्थान के गांव बदनगढ़ निवासी शिवा से तय की थी। आरोप है कि चार दिन पहले सगाई के दौरान शिवा के परिवारीजनों ने दहेज की मांग की। शुक्रवार रात को बरात आई तो भी दहेज की चर्चा शुरू हो गई।

इधर, शिवा ने कन्या पक्ष पर आरोप लगा दिया कि जो लड़की फोटो में दिखाई थी वह वरमाला आदि कार्यक्रम में नहीं है। इस पर तो बात बिगड़ गई। मामले में पंचायत शुरू हुई और बराती ठीक से भोजन भी नहीं कर सके।
विज्ञापन


शनिवार शाम को जब पंचायत में लड़की ने शिवा के साथ फेरे लेने से इंकार कर दिया तो पंचों ने वर पक्ष से शादी का खर्च वहन करने को कहा और बरात को वापस कर दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें