कृष्णानगर चौकी क्षेत्र मेें रेललाइन पर युवक का शव मिला। सिर धड़ से अलग था।
सुबह आठ बजे करीब नया बस अड्डा और बीएसए कालेज के नाले के बीच मथुरा-दिल्ली रेल लाइन पर राहगीरों ने युवक का धड़ और सिर अलग-अलग देखे।
इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी।
युवक के कपड़ों की जेब में एटीएम कार्ड मिला। उस पर सौरभ सिंह लिखा है।
युवक की उम्र करीब 22 वर्ष प्रतीत हो रही थी। शव पर पीली गेहुंआ रंग पेंट, नीली चेक की टी-शर्ट और पैरों में सैंडिल थे।
एटीएम के आधार पर पुलिस शिनाख्त का प्रयास कर रही है।