फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत, डाक्टर के खिलाफ रिपोर्ट

Thu, 28 May 2015 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में ऑपरेशन से बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने चिकित्सक दंपति पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाना सदर बाजार में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


अलीगढ़ के थाना इगलास अंतर्गत शिवपुरी कालोनी निवासी लोकेश कुमार ने पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर 24 मई को थाना सदर बाजार अंतर्गत श्रीजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। ऑपरेशन के बाद महिला ने बच्चे को जन्म दिया। इसी

दौरान 26 मई को उसकी तबीयत खराब हो गई और थोड़ी ही देर में महिला की मौत हो गई। परिवारीजनों का आरोप है कि चिकित्सक दंपति ने पीड़ित महिला को रक्त की आवश्यकता होने पर खराब रक्त चढ़ाया था। इसके बाद ही महिला की हालत और खराब हुई और उसकी मौत हुई। परिवारीजनों ने हंगामा करते हुए थाना सदर बाजार जाकर तहरीर दी। तहरीर के आधार पर चिकित्सक दंपति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष सदरबाजार उदयराज सिंह ने बताया कि चिकित्सक दंपति के विरुद्ध उपचार में लापरवाही बरतने के चलते महिला की मौत का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें