फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा की क्षतिग्रस्त

Thu, 13 Apr 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
B R Ambedkar
विज्ञापन

विज्ञापन
थाना फरह के नगला छत्ती में डा. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। कुछ ही देर में भारी भीड़ जमा हो गई और हंगामा शुरू हो गया। पुलिस ने आनन फानन में यहां नई प्रतिमा स्थापित कर दी है। मुकदमा दर्ज कर लिया है।

अंबेडकर जयंती से दो दिन पहले फरह के नगला छत्ती में शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त कर दिया। बुधवार की सुबह लोगों ने अंबेडकर प्रतिमा को देखा तो उबाल आने लगा। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचित कर दिया। पुलिस ने पहुंचकर लोगों को समझाया। उच्चाधिकारियों को अंबेडकर प्रतिमा के क्षतिग्रस्त होने की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आनन-फानन में नई अंबेडकर प्रतिमा मंगवाई गई। उसे स्थापित कराया। नई मूर्ति के स्थापित होते ही नगला छत्ती के लोग शांत हो गए। क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश भी नगला छत्ती पहुंच गए। नई प्रतिमा स्थापित होने के बाद विधायक पूरन प्रकाश और प्रभारी निरीक्षक अवधेश त्रिपाठी ने माल्यार्पण किया। एसपी देहात अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को क्षतिग्रस्त किया है, उनके खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज किया गया है। नई मूर्ति स्थापित करा दी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें