फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्यार में फेल सीए का छात्र बना ‘साइबर गुंडा’

Mon, 29 Aug 2016 10:54 PM IST
राजेश भाटिया
विज्ञापन
‘साइबर गुंडा’ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
प्यार में फेल हुआ सीए फाइनल का छात्र साइबर का बड़ा गुंडा बन गया। उसने डोली, दिव्या, काजल, जूली और कविता के नाम से फेसबुक पर एकाउंट खोल रखे थे। करीब तीन हजार लड़कों को वह लड़की बनकर छल रहा था। इसके अलावा लड़कियों के अश्लील फोटो बनाकर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस शिकंजे में आए इस युवक ने कई सनसनीखेज खुलासे किए हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने पटना के थाना कदमकुआ निवासी जिस धर्मेंद्र साहु उर्फ अभिराज सिकंदर को गिरफ्तार किया है वह पिछले दो साल से फेसबुक पर लड़कियों के नाम से एकाउंट बनाकर और व्हाट्सएप पर लड़कों को छल रहा था। उसने सैकड़ों युवतियों के फोटो पोर्न साइट पर डाल दिए हैं। वह खुद ही कंप्यूटर के माध्यम से अश्लील तस्वीर पर अलग-अलग लड़कियों के चेहरे जोड़ कर फोटो तैयार करता था। बाद में लड़कियों को ब्लैकमेल करता था।

उन्हें डराता था कि यदि उन्होंने मुलाकात नहीं की तो वह सोशल मीडिया पर फोटो डाल देगा। वह लड़कों से लड़की बनकर बात करता था। उनके बारे में पूरी जानकारी कर लिया करता था। धर्मेंद्र ने बताया कि पहले तो उसने केवल एक ही लड़की से बदला लेने के लिए पोर्न साइट पर उसके फोटो डाले थे, लेकिन बाद में उसकी रुचि इसमें बढ़ती चली गई। उसके साथ पांच दोस्त और शामिल हैं।
विज्ञापन



20 से ज्यादा लड़कियों ने छोड़ा कालेज जाना
धर्मेंद्र ने पटना के कालेजों में पढ़ने वाली कई लड़कियों के अश्लील फोटो कंप्यूटर के माध्यम से बना लिए थे। पहले तो उनसे पैसों की मांग करता था, लेकिन जब लड़कियों ने पैसे नहीं दिए तो उनके फोटो सोशल मीडिया पर डाल दिए। स्थिति यह हो गई कि करीब 20 लड़कियों ने कालेज जाना ही बंद कर दिया था। पहले तो यह अपने परिवार वालों से भी इस बात को छुपाती रहीं, लेकिन जब उसकी हरकतें बढ़ती गईं तो घर वालों को जानकारी दी। पुलिस तक भी मामला पहुंच गया था।
   

कई सफेदपोश भी धर्मेंद्र के फेसबुक फ्रेंड
धर्मेंद्र के फेसबुक एकाउंट में कई सफेदपोश भी जुड़े हैं। यह उनसे भी लड़की बनकर बात करता था। वह लोग इससे अश्लील वीडियो और फोटो की मांग करते थे। पुलिस पूछताछ में इसका खुलासा हो रहा है। एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि उससे जो भी लोग फेसबुक और व्हाट्सएप से जुड़े हुए हैं उनके बारे में जानकारी की जा रही है। कई तो ऐसे लोग भी हैं जो उससे बार-बार लड़कियों के अश्लील फोटो की मांग कर रहे हैं। वह वीडियो भी भेजता था। अब इन सभी नंबरों की जांच की जा रही है।

एक भाई से जूली तो दूसरे से कविता बन की दोस्ती
धर्मेंद्र लड़कियों के नाम से लड़कों को छलता था। दो भाइयों से ही उसने दोस्ती कर ली थी। एक को जूली बनकर मेसेज करता था तो दूसरी को कविता बनकर। देर रात तक फेसबुक पर सक्रिय रहा करता था।

पटना में एक सीए के यहां कर रहा नौकरी
धर्मेद्र पटना में एक सीए के यहां नौकरी कर रहा था। वहां से उसे आठ हजार रुपये मिला करते थे। उसका रहन सहन अमीरों जैसा था। उसने लोगों को ठगने का यह धंधा बना लिया था। अश्लील फोटो डालकर महिलाओं को ठग रहा था। इसने कई कारोबारियों को भी ठगा है। कंप्यूटर की मदद से कारोबारियों के फोटो महिलाओं के साथ बना लिए और फिर उन्हें बदनाम करने की धमकी देकर रकम ऐंठी।

जानिए पूरी कहानी धर्मेंद्र की जुबानी
धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह एक लड़की को बहुत प्यार करता था, लेकिन वह लड़की उसे पसंद ही नहीं करती थी। हर तरीके से कोशिश की, लेकिन हर बार नाकाम रहा। लड़की की शिकायत पर पुलिस उसे कालेज से पकड़कर ले गई। बाद में कुछ लोगों ने समझौता करा दिया। कुछ दिन बाद वह लड़की एक रवि नाम के लड़के के साथ घूमती मिली तो मुझसे रहा नहीं गया और मैने उसे चाकू मारकर घायल कर दिया। इस मामले में उसे जेल भेज दिया गया था। उसका कहना है कि उसी दिन से उसने ठान लिया कि इस लड़की को बर्बाद कर दूंगा। जेल से आने के बाद उस लड़की के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डालने शुरू कर दिए।

मथुरा-वृंदावन में भी फेसबुक फ्रेंड
पुलिस पूछताछ में धर्मेंद्र ने बताय कि मथुरा और वृंदावन के भी तमाम लोग उससे जुड़े हैं। कई लड़कों ने तो लड़की को बदनाम करने के लिए उसके अश्लील फोटो बनवाए हैं। वह 40 से 50 लड़कियों के अश्लील फोटो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें