फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर-डीआईजी शहर में और हो गई 10 लाख की लूट

Wed, 22 Mar 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
विज्ञापन
मथुरा में डीआईजी और कमिश्नर
विज्ञापन
नई सरकार में भी मथुरा पुलिस की सुस्ती टूट नहीं पा रही है। बदमाश अब भी इस तरह बेखौफ है कि कमिश्नर और डीआईजी के शहर में होते हुए भी दिनदहाड़े घर में घुसकर 10 लाख की लूट कर ले गए। सरकार बदलने के बाद भी लगातार हो रही वारदातों से लोग दहशत में हैं। स्थिति यह है कि रात को जागकर अपने घरों की रखवाली कर रहे हैं।
विज्ञापन


मथुरा में पुलिस का डर अपराधियों के बीच अब भी नजर नहीं आ रहा। हत्या, कत्ल और डकैती की वारदात तेजी से बढ़ रही हैं। 14 दिन पहले अमर कालोनी में रात को बनवारी और उनकी पत्नी रविबाला को मौत के घाट उतारकर दो लाख रुपये लूट लिए गए।

इस दोहरे कत्ल का पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है। बताया गया है लूट और चोरी की बीस से भी ज्यादा घटनाएं ऐसी हैं जिनका खुलासा ही नहीं हो पा रहा है। बुधवार को कमिश्नर और डीआईजी मथुरा में बैठकर अफसरों की मीटिंग ले रहे थे और इधर फार्मासिस्ट के घर में 10 लाख की लूट हो गई। लूट की वारदात से पूरी कालोनी दहशत में है। लोगों का कहना है कि इस कालोनी के आसपास कभी पुलिस की गश्त नहीं होती है। अगर गश्त हो रही होती तो बदमाश इस तरह से कालोनी में नहीं घुसते।   
विज्ञापन


आधे घंटे तक रहे बदमाशों ने खाए फल
तत्वदर्शी कालोनी में फार्मासिस्ट वीके सारस्वत के घर में लूटपाट करने वाले आधा दर्जन बदमाशों ने बेखौफ होकर वारदात को अंजाम दिया। बदमाशों ने आधे घटें तक घर को खंगाला और उसके बाद फल-फ्रूट भी बैठकर खाए। उसके बाद ही बड़े आराम से बदमाश वारदात को अंजाम देकर निकले।

बदमाशों ने पानी में डाले दो स्मार्ट फोन
बदमाशों ने घर में घुसते ही पुत्र सोनिक को कब्जे में किया और मां-बेटे के मोबाइल भी कब्जा लिए। बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद दोनों मोबाइल फोन पानी भरी बाल्टी में डाल दिए, जिससे की मां-बेटे वारदात की सूचना पुलिस को न दे सकें। फार्मासिस्ट के घर पर डकैती को आए बदमाशों के चेहरे खुले हुए थे लेकिन एक बदमाश बार-बार अपने चेहरे को कपड़े से छुपा रहा था। ऐसा लग रहा है कि बदमाश अपनी पहचान छुपाने के लिए बार-बार चेहरे को ढक रहा था।

सीसीटीवी का सहारा ले रही पुलिस
तत्वदर्शी वाटिका कालोनी में डकैती की वारदात को आए आधा दर्जन बदमाश रास्ते में पड़ने वाले स्कूल के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए हैं। हाईवे पुलिस ने इसकी फुटेज मंगाई है। संभावना जताई जा रही है कि पुलिस इन फुटेज के आधार पर वारदात का खुलासा करके बदमाशों को पकड़ेगी। वहीं घर में घुसने के बाद बदमाश एक-दूसरे को यादव और रामलाल के नाम से पुकार रहे थे। ऐसा फार्मासिस्ट के पुत्र सोनिक सारस्वत ने पुलिस को बताया है। पुलिस इन नामों के लोगों की तलाश कर रही है।  

बैंक से निकाली रकम और हास्पिटल का था कलेक्शन
फार्मासिस्ट डा. वीके सारस्वत ने बताया कि 20 मार्च को बिरजापुर स्थित बैंक से करीब 2.20 लाख रुपये निकाले थे। इसके अलावा उनके मातृत्व हास्पीटल पर कलेक्शन के करीब 1.75 लाख रुपये आये थे। यह पूरी रकम घर में थी। इसे बदमाश ले गए हैं और इसके अलावा करीब पांच-छह लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात भी बदमाश लूटकर ले गए। डाक्टर ने बताया कि थाना हाईवे को तहरीर दी गई है। उनकी किसी ने दुश्मनी नहीं है।

खुलासे के लिए तीन टीम
डकैती की वारदात के बाद एसएसपी मोहित गुप्ता, एसपी सिटी अशोक कुमार सिंह, सीओ रिफाइनरी अवनीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक राजीव सिंह के अलावा फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एसएसपी ने खुलासे के लिए स्वाट टीम, सर्विलांस और थाना हाईवे की टीम लगाई है।
विज्ञापन

 
तत्वदर्शी कालोनी में हुई डकैती की वारदात का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा। इसमें शामिल सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
- अशोक कुमार सिंह
एसपी सिटी, मथुरा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें