फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन से बुलंदशहर में था नाजिम

Mon, 15 Jun 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा कोर्ट से पेशी के दौरान भागे शातिर लुटेरे नाजिम को कोतवाली बुलंदशहर पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस हिरासत से भागने के बाद उस पर 15 हजार रुपये का ईनाम था। फरार होने के बाद नाजिम 15 दिन तक बुलंदशहर में एक बगीची में रहा।
विज्ञापन


अलीगढ़ कोतवाली क्षेत्र के नगर पोखर वाला इलाका निवासी नाजिम उर्फ कलुआ की 28 मई को कोर्ट में पेशी थी। उसे फरवरी 2014 में फरह में हुई रोड होल्डअप और 15 लाख की लूट में स्वाट टीम व फरह पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था। कोर्ट परिसर में सिपाही को धक्का देकर अपने साथी रेहान निवासी अलीगढ़ के साथ स्कूटर पर सवार होेकर भाग गया था।

उसके भागने के बाद पुलिस ने उस पर 15 हजार रुपये का ईनाम घोषित कर दिया। सोमवार देर रात उसे बुलंदशहर कोतवाली प्रभारी राकेश सिंह ने धनैला अड्डा के पास पठानो वाली बगीची से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तमंचा और छह कारतूस मिले हैं। पूछताछ में नाजिम ने बताया कि वह मथुरा से भागने के बाद दो दिन बाहर रहा। फिर अपने साथी लुटेरों के 15 दिन से बुलंदशहर में शरण लिए हुए था। बुलंदशहर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


सदर पुलिस लेगी बी वारंट
नाजिम की बुलंदशहर में गिरफ्तारी के बाद सदर पुलिस उसे बी वारंट पर मथुरा लेकर आएगी। थानाध्यक्ष सदर बाजार ने बताया कि इस मामले में बुलंदशहर पुलिस से संपर्क किया गया है। साथ ही कोर्ट से बी वारंट लिया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें