सोशल मीडिया पर देवी देवताओं पर अश्लील मेसेज पोस्ट करने वाले शिक्षकों की जांच कर कार्रवाई करने के लिए डीआईओएस मुकेश कुमार रायजादा ने उनके कालेज के प्रबंधक और प्रधानाचार्य को आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
अमर उजाला ने 14 मार्च को ‘देवी देवताओं पर अश्लील कमेंट्स कर रहे गुरुजी’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। इसमें मांट के एक कालेज समेत अन्य तीन कालेज के शिक्षकों पर गंदे मैसेज करने का आरोप था। इसके बाद कुछ शिक्षक और संजय लवानिया ने डीआईओएस से इसकी शिकायत की थी।