फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने भाभी को गंड़ासे से काट डाला

Fri, 18 Mar 2016 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मैनपुरी
विज्ञापन
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव हनुमान गढ़ी में गुरुवार सुबह एक युवक ने भाभी की गंड़ासे से काटकर हत्या कर दी और मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को भी काटने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। मृतका के पति का कहना है कि आरोपी उसकी पत्नी पर बुरी नजर रखता था और विरोध करने पर हत्या कर दी। वहीं, घटना के पीछे टोना-टोटका वजह होने की बात भी सामने आ रही है। घटना से पहले घर के  बाहर पेड़ पर टंगे ताबीज को लेकर देवर-भाभी के बीच कहासुनी हुई थी। इसकी पुष्टि मौके पर पहुंचे एएसपी दिगंबर कुशवाह ने भी की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

घटना में मारी गई महिला धनदेवी पत्नी कैलाश चंद्र निवासी हनुमानगढ़ी थी। कैलाश चंद्र और उसके छह भाई गांव में अलग-अलग रह रहे हैं। कैलाश चंद्र गुरुवार सुबह काम पर चले गए थे। इसके बाद उनके छोटे भाई उत्तम का उनकी पत्नी धनदेवी से विवाद हो गया।  कुछ देर बाद उत्तम गंड़ासा लेकर पहुंचा और धनदेवी पर एक के बाद एक कई वार गंड़ासे से किए। महिला की चीख पुकार सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे तो उत्तम हाथ में खून से सना गंड़ासा लिए खड़ा था। किसी गांव वाले ही हिम्मत उसे पकड़ने की नहीं हुई। कुछ देर तड़फने के बाद धनदेवी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उत्तम के फरार होने के बाद ग्रामीणों ने पुलिस और कैलाश चंद्र को घटना की सूचना दी।
एडीशनल एसपी दिगंबर कुशवाह ने बताया कि घटना के पीछे टोना-टोटका होने की बात भी सामने आ रही है, महिला के पति ने आरोप लगाया है कि आरोपी मृतका पर बुरी नजर भी रखता था। पुलिस फरार आरोपी को गिरफ्तार कर असली वजह का पता लगा लेगी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


कैसे होगा तीन बच्चों का पालन-पोषण
मैनपुरी। धनदेवी की मौत के बाद उसके तीन बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। महिला के  पति कैलाश चंद्र मजदूरी करते हैं तो धनदेवी घरों में काम कर बच्चों का पालन पोषण कर रही थी। उसकी हत्या के बाद बेसहारा हुए बच्चों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा हो गया है।  कैलाशचंद्र के पास महज आधा बीघा जमीन है।
हत्या के पीछे जादू टोना भी एक कारण
मैनपुरी। महिला की हत्या करने के पीछे आरोपी देवर का मकसद कुछ और ही बताया जा रहा है। मृतका धनदेवी की भतीजी ने जो कहानी बताई है उससे लगता है कि मामला तंत्र-मंत्र और टोना-टोटका से जुड़ा हुआ है। उसने बताया कि करीब एक माह पूर्व धनदेवी के एक देवर की मौत ज्यादा शराब पीने से हो गई थी। उस समय घर के बाहर लगे एक नीम के पेड़ पर किसी ने एक ताबीज बंधा हुआ देखा था। बुधवार को भी नीम के पेड़ पर किसी ने दोबारा ताबीज बंधा देखा। आरोपी उत्तम को आशंका थी कि उसकी भाभी ने ताबीज बांधकर तंत्र-मंत्र के सहारे उसके भाई की जान ली है। अब दोबारा ताबीज बांधकर उसकी जान लेना चाहती है। इसी बात पर गुरुवार सुबह दोनों में काफी देर तक विवाद हुआ था। कुछ देर बाद ही उत्तम ने धनदेवी की गंड़ासे से काटकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें