फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद जिलाध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का केस

Mon, 09 Jan 2017 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : demo
विज्ञापन
रालोद ने मगोर्रा में किसान गोष्ठी की अनुमति ली और चुनावी सभा करा डाली। दोपहर में डेढ़ बजे तक कार्यक्रम की अनुमति थी लेकिन ढाई बजे तक भाषण होते रहे। सभा स्थल पर भी पचास से ज्यादा गाड़ियां थीं। प्रशासनिक टीम ने वीडियो ग्राफी कराने के बाद रालोद जिलाध्यक्ष और अन्य नेताओं के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करा दिया है।
विज्ञापन


रालोद ने गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव मगोर्रा में किसान गोष्ठी कराने के लिए प्रशासन से अनुमति ली थी। कहा गया था कि यहां किसान अपनी समस्याओं को रखेंगे। लेकिन जब प्रशासनिक टीम पहुंची तो वहां चुनावी सभा का माहौल था। यहां खड़े छोटे बड़े वाहनों को देखकर ही लग रहा था कि भीड़ को गाड़ियों से भरकर लाया गया है।

उड़नदस्ते की टीम ने यहां वीडियोग्राफी कराई। इसके बाद रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर समेत अन्य नेताओं के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कराया गया। मामले की जांच शुरू करा दी गई है। प्रशासन की इस सख्ती से सियासी दलों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


रालोद के मंच पर नाची डांसर, मुकदमा दर्ज
नाचा-गाना गवाकर रालोद ने गांव उस्फार में भीड़ तो जुटा ली, लेकिन इसकी अनुमति नहीं ली गई। अनुमति न लेने के मामले में रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर के खिलाफ थाना हाईवे में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

उड़नदस्ते के प्रभारी विनय कुमार शुक्ला ने वीडियोग्राफी कराकर आरओ को रिपोर्ट सौंपी। प्रशासनिक टीम ने माना है कि रालोद ने डांस के जरिए भीड़ को जुटाया है।  थाना हाईवे प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि उड़नदस्ते प्रभारी ने रालोद जिलाध्यक्ष रामवीर सिंह भरंगर पर मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें