फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ लाखों की चोरी

Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
चोरी - फोटो : demo
विज्ञापन
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने एक लाख नकदी और कागजात पार कर दिए। ठेकेदार अपने रिश्तेदार के साथ मकान निर्माण के लिए सरिया आदि सामान खरीदने गए थे। 
विज्ञापन


द्वारिकापुरी निवासी प्रदीप कुमार सारस्वत कई विभागों में पंजीकृत ठेकेदार हैं। द्वारिकापुरी में उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।

मंगलवार को सुबह वे रिश्तेदार सीपी सारस्वत के साथ लोहे के चौखट, जंगला और सरिया आदि खरीदने के लिए राधिका ट्रेडर्स पर गए थे। वहां दोनों सामान के बारे में बात करने लगे और लौट कर देखा तो कार का शीशा टूटा मिला।

प्रदीप के अनुसार कार में रखा एक लाख नकद और कागजात से भरा बैग गायब था। बैग में प्रदीप द्वारा बनवाई गई ठेका अनुबंध के लिए 90 हजार की एफडीआर, 90 हजार की एनएससी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य कागजात थे। प्रदीप ने कृष्णानगर चौकी में तहरीर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें