फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे की बाउंड्रीवॉल तोड़कर अंदर घुसी कार

Mon, 23 Nov 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
जंक्शन रोड स्थित इंजीनियरिंग विभाग के कार्यालय की बाउंड्रीवॉल तोड़कर रविवार की रात एक कार अंदर घुस गई।
विज्ञापन

जंक्शन रोड पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग का असिस्टेंट डिविजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर कार्यालय है। रविवार रात को एक अनियंत्रित कार कार्यालय की दीवार तोड़ती हुई अंदर जा घुसी।

इससे दीवार का एक हिस्सा टूट गया और कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद रात में ही कार सवार कार को छोड़कर चले गए। सोमवार को दोपहर में कार स्वामी आया और कार लेकर चला गया। टूटी हुई दीवार भी मजदूरों द्वारा बनवा दी गई। सूत्रों के अनुसार यह कार रेलवे के ही एक ठेकेदार के किसी परिचित की थी और वह शराब पीकर कार को चला रहा था।
विज्ञापन


कार के अनियंत्रित होकर दीवार तोड़कर अंदर घुसने के बाद उसने ठेकेदार की शरण ली और बाद में ठेकेदार के हस्तक्षेप के बाद दीवार को बनवा दिया गया और कार स्वामी कार लेकर चला गया। अधिकृत तौर पर रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारी कुछ भी कहने से बचते रहे। यहां तक कि सीनियर सेक्शन इंजीनियर जेएल शर्मा ने भी इस बारे में अधिक जानकारी नहीं दी।
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कह दिया कि थोड़ा सा नुकसान है, उसे सही करा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आरपीएफ को इस संबंध में मेमो दे दिया है। वहीं आरपीएफ इंस्पेक्टर सतेंद्र यादव ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग ने उन्हें कोई मेमो नहीं दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें