फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गगन भार्गव को बी वारंट पर लाएगी मथुरा पुलिस

Thu, 23 Mar 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
जानलेवा हमले के मामले में मेरठ जेल में बंद गगन भार्गव को बी वारंट पर गोविंदनगर पुलिस मथुरा लाएगी। माना जा रहा है इसी बदमाश ने गोविंदनगर के एफ सेक्टर में रिटायर्ड अधिकारी के यहां लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद पुराने मामले में नौचंदी थाने में आत्मसमर्पण किया है। 
विज्ञापन


पांच दिन पहले होंडा सिटी कार सवार बदमाशों ने गोविंदनगर के एफ सेक्टर में रिटायर्ड अधिकारी के घर में घुसकर लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया था। इसी वक्त साथी की गोली लगने से बदमाश की मौत भी हो गई थी। गोविंदनगर पुलिस ने 17 मार्च को घीयामंडी की भार्गव गली के समीप से होंडा सिटी कार को बरामद कर लिया था। पुलिस ने जानकारी जुटाई तो यह कार पश्चिमपुरी पंजाबी बाग ओल्ड डीडीए फ्लैट कालोनी के गगन भार्गव पुत्र देवेंद्र भार्गव की निकली।

गोविंदनगर पुलिस ने गगन की तलाश की तो वह मेरठ जेल में बंद मिला। प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया ने बताया कि लूटपाट की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने नौचंदी थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वह यहां से जानलेवा हमले में वांछित चल रहा था। पुलिस को खाली हाथ होते दिखे तो मंगलवार को गगन भार्गव को बी वारंट पर लाने के लिए पुलिस सीजेएम कोर्ट में प्रार्थना पत्र देने पहुंची, लेकिन देरी के चलते प्रार्थना पत्र नहीं दिया जा सका। अब पुलिस बुधवार को प्रार्थना पत्र देगी।
विज्ञापन

 
मेरठ व गाजियाबाद में दबिशें
मथुरा। लूटपाट में शामिल रहे दो और बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की दो टीमों ने गाजियाबाद एवं मेरठ में दबिशें दी है। हालांकि पुलिस के हत्थे बदमाश नहीं चढ़ सके हैं। इतना जरूर है कि पुलिस ने इन बदमाशों को ठिकाने पता लगा लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें