फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार थाना-चौकी प्रभारियों पर गाज

Thu, 23 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
विज्ञापन
पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
आचार संहिता हटने के बाद एसएसपी ने कई थाना-चौकी प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। जिसमें कई थाना-चौकी प्रभारियों को एसएसपी ने पैदल कर दिया है। जिसमें बुगरासी चौकी प्रभारी भी शामिल हैं। वहीं एसएसपी ने स्याना कोतवाल आरके शर्मा को नगर कोतवाली का चार्ज दिया है।

एसएसपी सोनिया सिंह ने बताया कि स्याना कोतवाली के प्रभारी आरके सिंह को नगर कोतवाली का चार्ज दिया है। वहीं इंस्पेक्टर उमेश पवार को खानपुर से पुलिस लाइन, इंस्पेक्टर लोकेश शर्मा को चुनाव सैल से प्रभारी निरीक्षक जहांगीरपुर, इंस्पेक्टर जहांगीरपुर अशोक कुमार को एसएसपी ने अपना पेशगार बनाया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर अवनीश कुमार को अगौता से पुलिस लाइन भेज दिया है। पुलिस लाइन में तैनात राजवीर सिंह को एसओ खानपुर, महावीर सिंह को एसएसआई खुर्जा नगर से एसओ अगौता, रत्नेश कुमार को अगौता से पुलिस लाइन, रामेश्वर कुमार को प्रभारी सर्विलांस सेल से एसएसआई खुर्जा नगर, रहीसुल हक को पुलिस लाइन से प्रभारी आपराधिक अभिसूचना सेल/सर्विलांस सेल, अनिल कुमार को थाना डिबाई से कालाआम चौकी प्रभारी बनाया है।

कालाआम चौकी प्रभारी विनय गौतम को थाना जहांगीराबाद, सिकंदराबाद की खुर्जा गेट चौकी प्रभारी जवाहर शर्मा को नगर कोतवाली की खुर्जा गेट चौकी का चार्ज दिया है।
खुर्जा नगर की चौकी सवारान प्रभारी कुलदीप कुमार को थाना अनूपशहर,

तफसील अहमद को थाना जहांगीराबाद से थाना रामघाट, रिपोर्टिंग चौकी धर्मपुर प्रभारी गणेश चौहान को नई मंडी चौकी का प्रभारी बनाया है। नई मंडी चौकी से प्रभारी विनोद कुमार को धर्मपुर चौकी का चार्ज दिया है।
विज्ञापन


बुगरासी चौकी प्रभारी महिपाल सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया है। कुलदीप कुमार को डिबाई से थाना अगौता भेजा है। करन सिंह को े डीसीआरबी का प्रभारी बनाया है। नूर मोहम्मद कोतवाली नगर, नवीन भाटी को सिकंदराबाद से चौकी प्रभारी सवारान, धर्मेंद्र गौतम को पुलिस लाइन से थाना सिकंदराबाद और सत्यपाल गौड़ को पुलिस लाइन से थाना नरसेना  भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें