फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूरी मांगने गई महिला से दुष्कर्म का प्रयास

Sun, 10 Jan 2016 07:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मजदूरी मांगने गई महिला को ठेकेदार ने बुरी नियत से पकड़ लिया और उससे दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पुलिस का कहना है महिला ने कोई शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश की रहने वाली महिला वृंदावन के एक आवासीय फ्लैट में मजदूरी का काम करती है। बताया गया है कि महिला के करीब पांच दिन की मजदूरी ठेकेदार पर बाकी है।

रविवार सुबह वह ठेकेदार के पास निर्माणाधीन इमारत में मजदूरी की रकम लगभग 1400 रुपये मांगने के लिए गई थी। ठेकेदार बातों ही बातों में उसे अंदर ले गया। अंदर पहुंचते ही ठेकेदार ने उसे पकड़ लिया और कमरे में खींच ले गया।
विज्ञापन


वहां महिला के साथ जबरदस्ती करने लगा। जैसे-तैसे महिला उससे छूटकर बाहर निकल आई और शोर मचा दिया। शोर सुनकर अन्य मजदूरों को आता देख ठेकेदार भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन


महिला ने रमणरेती पुलिस चौकी पर शिकायत की, आरोप है पुलिस ने उसकी एक न सुनी। समाचार लिखे जाने तक महिला की शिकायत दर्ज नहीं हो सकी थी। वृंदावन कोतवाली के एसएसआई ने बताया कि कोतवाली में महिला ने कोई शिकायत नहीं की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें