अपराध समीक्षा बैठक में एसपी अखिलेश कुमार चौरसिया ने ऑनलाइन एफआईआर दर्ज न करने वाले थाना और कोतवाली प्रभारियों को फटकार लगाई और जल्द से जल्द ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए। समीक्षा के दौरान लंबित विवेचनाओं को लेकर एसपी ने सख्त रुख अपनाते हुए शीघ्र विवेचनाओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
पुलिस लाइंस के संगोष्ठी कक्ष में एसपी ने समस्त सीओ, कोतवाली प्रभारियों और थानाध्यक्षों की अपराध गोष्ठी हुई, जिसमें एसआर केस, पार्ट पीआई, वांछित अभियुक्तों, वारंटियों के मामलों पर विस्तार से चर्चा की। एसपी ने अपराध नियंत्रण पर जोर देते हुए अधिकारियों और एसओ को टिप्स भी दिए। विवेचनाओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए सभी को सख्त हिदायत देते हुए एसपी ने एक सप्ताह का समय दिया है। वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और एसओ को कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।