फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिकारी घाट पर ढहाई अवैध चारदीवारी

Mon, 10 Oct 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
वृंदावन पहुंचे एडीएम
विज्ञापन
पिछले काफी समय से नगर के प्राचीन टिकारी घाट पर चल रहे अवैध कब्जे को प्रशासन ने ढहा दिया। रविवार की दोपहर एडीएम वित्त एवं राजस्व रवींद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट रामअरज यादव मौके पर पहुंचे। यहां प्राचीन घाट को मिट्टी, मलबे से दबाकर चारदीवारी बनाने और गोशाला के लिए पक्का निर्माण कर लिया गया था। दो बुलडोजर से चारदीवारी को ढहा दिया गया।
विज्ञापन


टिकारी घाट के पड़ाव स्थल पर कब्जे के संबंध में पालिका सभासद महेंद्र सिंह चौहान ने शिकायत की थी। ईओ टीएन चौबे ने मंगलवार को नोटिस चस्पा करने के बाद भी निर्माण नहीं रुका। शुक्रवार को सामाजिक कार्यकर्ता मधुमंगलशरणदास शुक्ल ने डीएम और आगरा कमिश्नर से शिकायत की। मामला अधिकारियों तक पहुंचने के बाद ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे नगर पालिका के ईओ टीएन चौबे पर एडीएम और सिटी मजिस्ट्रेट बरस पड़े। उन्होंने टिकारी घाट पर अवैध कब्जे के लिए ईओ को जिम्मेदार ठहराते हुए आड़े हाथों लिया। कहा कि पिछले काफी दिनों से यह कब्जा चल रहा है और तुमने नोटिस चस्पा कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली। जो काम तुम्हें करना था उसके लिए मथुरा से चलकर हमें आना पड़ा। पुलिस फोर्स लेकर कब्जा क्यों नहीं गिराया गया।
विज्ञापन


ईओ के कुछ बोलने से पूर्व ही कोतवाली प्रभारी मुनीष चंद्र ने कहा कि ईओ साहब ने फोर्स मांगा ही नहीं था। सिटी मजिट्रेट ने नगर के टिकारी घाट और बिहारघाट पर हो रहे अवैध कब्जों के लिए ईओ की कार्यप्रणाली पर संदेह जताते हुए शासन से शिकायत करने की बात कही है। उन्होंने अवैध कब्जा करने वालों की सूची बनाकर मुकदमा दर्ज कराने के भी आदेश दिए हैं। 
इस दौरान एसडीएम सदर वैभवकृष्ण, तहसीलदार सदर राजेश कुमार, कानूनगो राजेश यादव, लेखपाल ओपी पटेल, विप्रा एई शैलेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे।

पूरी तरह नहीं हट सका कब्जा
शनिवार को जिले के अधिकारियों के सामने चले ध्वस्तीकरण में कब्जाधारियों को छूट दी गई। चारदीवारी ढहाने के बाद विप्रा अधिकारियों ने गोशाला के लिए बनाए गए पक्के निर्माण को ध्वस्त नहीं किया। इसे लेकर लोगों में तरह तरह की चर्चाएं रहीं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें