फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप, हत्या का एक और आरोपी गिरफ्तार

Thu, 21 Jul 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo pic
विज्ञापन
गांव डांगोली के जंगल में महिला के साथ दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में वांछित चल रहे एक इनामी अभियुक्त को मांट पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। बीते 25 जून को गांव डांगोली के जंगल में महिला का शव बरामद हुआ था, जिसकी दुष्कर्म के बाद गला दबा कर हत्या की गई थी।
विज्ञापन


महिला की होडल निवासी के रूप में शिनाख्त के बाद पकड़े गए आरोपी देवेंद्र उर्फ फोर्ड निवासी गांव नगला सुदामा ने घटना का खुलासा किया। अन्य साथियों के नाम बताए थे। मामले में एसएसपी बबलू कुमार ने फरार हत्याभियुक्तों की गिरफ्तारी पर पांच-पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया।

मांट पुलिस ने आरोपी ओमप्रकाश उर्फ मल्ल, कालीचरन उर्फ  भल्लो निवासी गांव डांगोली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसओ मांट दुर्गेश कुमार ने बताया कि वांछित राजेश निवासी गांव तमसुरा थाना सदर पलवल को बुधवार रात बारहमासी चौराहे से गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी फरार है। उसकी भी शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें