फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा तस्करों में फायरिंग, बालक को गोली लगी

Mon, 08 Aug 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
gun
विज्ञापन
थाना यमुनापार क्षेत्र के लक्ष्मीनगर क्षेत्र ईशापुर रोड पर रहने वाले गांजा तस्करों में मारपीट और फायरिंग के दौरान एक 10 वर्षीय बालक पैर में गोली लग गई। बालक को गंभीर हालत में आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन


लक्ष्मीनगर की कालिंद्री बिहार कालोनी निवासी गांजा तस्कर सोनू के यहां तीन दिन पहले पुलिस ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में गांजा बरामद किया था। पुलिस की इसी कार्रवाई पर लक्ष्मीनगर के ईशापुर और पुराना भट्टा इलाके में नशीले पदार्थों की तस्करी करने वाले राजू, बिल्टा और जीतू के बीच रविवार को तकरार हो गई। ये एक-दूसरे पर पुलिस की मुखबिरी करने का आरोप लगा रहे थे।

इसी बीच तीनों में मारपीट और फायरिंग हो गई। शोर सुनकर टेंपो चालक सुनील का 10 वर्षीय बेटा मयंक घर से बाहर आ गया। एक गोली उसके पैर में लग गई। गंभीर रूप से घायल मयंक गंभीर को आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन


इस मामले में यमुनापार पुलिस ने दबिश देकर जीतू को हिरासत में लिया है। एसओ यमुनापार ने बताया कि नशेड़ियों के बीच मारपीट हुई थी। इसी दौरान जीतू ने फायर किया था। जीतू को पकड़ लिया है। राजू और बिल्टा की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें