फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा से लापता पांच किशोर बरामद

Thu, 06 Aug 2015 11:31 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा/कोसीकलां
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा से बुधवार को लापता हुए पांच किशोरों को पुलिस ने कोटवन बॉर्डर के समीप एक ढाबे पर रोडवेज बस से बरामद कर लिया है। देर रात आगरा पुलिस ने थाने पहुंचकर बच्चों को अपनी सुपुर्दगी में ले लिया।
विज्ञापन


यमुना बैंक पावर हाउस कालोनी आगरा से बुधवार रात में पांच किशोर अचानक लापता हो गए थे। किशोरों की खोजबीन में परिवारीजनों ने आगरा में हंगामा काटा। पुलिस भी हरकत में आ गई और किशोरों के मोबाइल सर्विलांस पर लगाकर उनकी लोकेशन पता कर लगातार पीछा करते रहे। किशोरों की लोकेशन लगातार बदल रही थी। सभी गोवर्धन की परिक्रमा के बाद हरियाणा होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए।

यूपी, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली की लोकेशन ने पुलिस को उलझाकर रख दिया। उधर पुलिस ने रेंज स्कीम लागू कर सभी थानों को किशोरों के लापता होने की सूचना भेजी।   
विज्ञापन


गुरुवार देर शाम पुलिस को उनकी लोकेशन हरियाणा-यूपी बार्डर के आसपास मिली। जिस पर कोसी पुलिस ने हाईवे पर चेकिंग शुरू कर दी। एक टीम ने कोटवन बॉर्डर के समीप बने एक ढाबे पर खड़ी रोडवेज बस से पांचों किशोरों को बरामद कर लिया। उन्होंने अपने नाम आकाश, शिवम, अभिनव, सुमित और नीलेश बताए। उन्होंने कहा कि वे गोवर्धन की परिक्रमा देने आए थे।

थाने पहुंचे अभिनव के पिता विजय शर्मा ने बताया कि एक दिन पहले सभी लापता हुए थे। सूचना पर पहुंचे आगरा पुलिस के दरोगा अजब सिंह को कोसी पुलिस ने पांचों किशोर सौंप दिए। बताया गया है कि किशोरों को भगाने में आकाश मास्टरमाइंड है। वह थाने में पुलिस के सामने धौंस जमा रहा था। अभिनव ने बताया कि उसके साथी सिगरेट, बीड़ी और नशीले पदार्थ का सेवन करते थे। जब उसने मना किया तो उसे सिगरेट से जला दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें