पुलिस लाइन में साक्ष्य संकलन के बारे में पुलिसकर्मियों को बताते एसएसपी।
मथुरा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। पुलिस लाइन की व्यवस्थाओं को भी परखा। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद क्राइम सीन रिक्रिएशन के बारे में समझाया। कहा कहा कि छोटे से छोटा साक्ष्य भी अहम होता है।
एसएसपी ने परेल की सलामी लेने के बाद प्रशिक्षु सिपाहियों के टर्नआउट का अवलोकन किया। इसके बाद पुलिसकर्मियों की दौड़ और टोलीवार ड्रिल करवाई। प्रतिसार निरीक्षक को नियमित रूप से फिजिकल के साथ आवश्यक ट्रेनिंग देने के निर्देश दिए। पीआरवी के वाहनों को चेक किया। लाइन के भोजनलाय के साथ दफ्तरों पर अभिलेखों के रखरखाव को भी जांचा। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों को घटना के बाद जांच में बरती जाने वाली सावधानियों की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि किस तरह घटनास्थल को सुरक्षित किया जाना है। उसके बाद फोरेंसिक टीम को साक्ष्य लेने से पहले कोई साक्ष्य बिगड़ने नहीं पाए, इसका ध्यान रखना है।