राधाकुंड (मथुरा)। नगर के एक मोहल्ला में युवती के साथ अश्लील वीडियो बनाकर युवक पर लगातार नौ साल से दुष्कर्म करने का आरोप पीड़िता के पिता ने लगाया है। सोमवार को थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 मार्च को उसकी पुत्री ने बताया कि पड़ोस का रहने वाला युवक वर्ष 2011 से लगातार दुष्कर्म कर रहा है।
उसने वीडियो क्लिप भी बना रखी थी। जब वह घर में कहने की कोशिश करती तो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप करा देता था। रविवार को युवती ने पूरी आपबीती अपनी मां को बताई। इसके बाद आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। गोवर्धन पुलिस के अनुसार मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।