फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी और जलनिगम कर्मचारी से एक ही गैंग ने थी लूटी नकदी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। व्यापारी और जलनिगम कर्मचारी से लूट की वारदात को एक ही गैंग ने अंजाम दिया। फर्क सिर्फ इतना है कि थाना महावन में व्यापारी से लूट में दो बाइक सवार चार लुटेरे प्रकाश में आए, जबकि थाना राया में जलनिगम कर्मचारी से एक ही बाइक पर तीन लुटेरों ने वारदात की। शुरूआती जांच में पुलिस एक ही गैंग की वारदात मानकर चल रही है। हालांकि 36 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। दावा जरूर किया जा रहा है कि जल्द ही दोनों वारदातों को खुलासा करेंगे।
विज्ञापन

थाना बलदेव के गांव छौली निवासी रजत अग्रवाल की थाना महावन के गांव खप्परपुर एक्सप्रेसवे के पास किराना की दुकान है। सोमवार की शाम दो बाइकों पर सवार चार युवक आए। दुकान में घुसते ही इन युवकों ने हथियारों के बल पर 70 हजार रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद बेखौफ होकर फरार हो गए। व्यापारी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दो घंटे बाद ही थाना राया में कृष्णाकुलम स्कूल के पास बाइक सवार तीन लुटेरों ने हथियारों के बल पर जलनिगम कर्मचारी राजेंद्र सिंह निवासी नटवर नगर, धौलीप्याऊ से 80 हजार रुपये लूट लिए। कर्मचारी हाथरस में ड्यूटी खत्म करके घर लौट रहा था। चार घंटे में दो थानाक्षेत्रों में वारदात करके लुटेरों ने पुलिस को खुली चुनौती दी। 36 घंटे बाद भी पुलिस अभी तक इन लुटेरों के करीबी पहुंच नहीं सकी है। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि जल्द ही वारदातों को खुलासा किया जाएगा। पुलिस की टीमें पूरी तरह से जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें