फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां की फटकार से बेटा हुआ गुस्सा, पहुंच गया ननिहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मां की डांट से नाराज नौ वर्षीय बालक 16 किमी पैदल ही चलकर अपने ननिहाल पहुंच गया। हाईवे पुलिस ने चार घंटे में बालक को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

अलीगढ़ के गोंडा और हाल निवासी चंद्रपुरी निवासी फौजी नीरज सारस्वत वर्तमान में लेह में तैनात हैं। उनका नौ साल के बेटे शुभम सारस्वत को मां ने किसी बात पर डांट दिया। इससे नाराज होकर वह मंगलवार की सुबह 11 बजे बिना बताए घर से निकल गया। काफी देर तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई। हाईवे पुलिस को सूचना दी गई।
इसके बाद एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने सीओ रिफाइनरी अभिषेक तिवारी और प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार को बालक की तलाश करने के निर्देश दिए। काफी तलाश के बाद पुलिस बालक के ननिहाल थाना जमुनापार के गढ़ी गोहनपुर पहुंची। यहां पर पुलिस के पहुंचने के बाद शुभम भी पहुंच गया। पुलिस ने बालक को सकुशल परिजनों को सौंप दिया। एसपी सिटी ने बताया कि 16 किमी पैदल चलकर बालक अपने घर से ननिहाल पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें