फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात के अंधेरे में गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंजा एनएच-2

विज्ञापन
हाईवे पर गोतस्करों से हुई मुठभेड़ के संबंध में एसएसपी को जानकारी देते एक दरोगा। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
छाता (मथुरा)। नेशनल हाईवे-2 रविवार की देर रात पुलिस और गोतस्करों के बीच हुई मुठभेड़ के दौरान गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। गोतस्कर बोलेरो में सवार थे तो पुलिसकर्मी जीप और पेड़ों की आड़ लिए हुए थे। तस्करों की एक गोली पुलिस की जीप में भी लगी है। क्रीमबेल फैक्टरी के सामने मुठभेड़ के दौरान हाईवे पर दोनों ओर से आ रहे वाहन भी जहां के तहां खड़े हो गए। करीब एक घंटे चली मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक तस्कर को मार गिराया और चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

हाईवे पर रविवार की रात केडी पुलिस चौकी के निकट पुलिस चेकिंग कर रही है। इसी दौरान मथुरा की ओर से आई बोलेरो बैरियर तोड़कर भागने लगी। पुलिस बोलेरो के पीछे लग गई। इसी दौरान वायरलेस से छाता कोतवाली पुलिस को भी सूचना दे दी गई तो कोतवाली पुलिस भी सतर्क हो गई। बोलेरो जब क्रीमबेल फैक्टरी के सामने पहुंची तो पुलिस ने उसे घेर लिया और दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। करीब एक घंटे तक चली मुठभेड़ के दौरान दोनों ओर से आ रहे वाहन भी पीछे हट गए।
तस्कर बोलेरो छोड़कर भागने लगे। इसी दौरान तीन तस्करों के पुलिस की गोली लग गई। मारे गए तस्कर अफसर के दो गोली जांघों के ऊपर के हिस्से में लगी हैं। तस्कर बिल्लू के दोनों पैरों में और यूनुस के दाएं पैर और बाएं हाथ में गोली लगी है। तस्करों की गोली से घायल सिपाही महेंद्र के बाएं पैर में गोली लगी है और सिपाही राहुल के दाएं हाथ में गोली लगी है। एसएसपी गौरव ग्रोवर ने बताया कि पकड़े गए चारों तस्करों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। जानकारी मिली है कि मारे गए तस्कर अफसर के खिलाफ मेवात में तीन मुकदमे दर्ज हैं। मथुरा के थानों से भी जानकारी ली जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस को चुनौती देेते रहे हैं मेवात के बदमाश
मेवात के बदमाश पुलिस को लगातार चुनौती देते रहे हैं। पूर्व में ग्राम अकबरपुर पर भी पुलिस पर गोतस्करों ने पत्थरबाजी कर हमला कर दिया था, लेकिन पुलिस ने बदमाशों को भागने पर मजबूर कर दिया तथा एक बोलेरो बरामद की थी।
इसी हाईवे पर बदमाश एक एटीएम को उखाड़ ले गए थे, जिसमें करीब 8 लाख की नकदी थी। इस घटना के बाद मेवात के बदमाशों के हौसले बुलंद हो गए। हाईवे पर ही बेकमेट फैक्टरी के समीप एक एटीएम को उखाड़ कर 32 लाख की नकदी ले उड़े। इन घटनाओं के बाद से पुलिस की सतर्कता तो बढ़ी है, लेकिन मेवात के बदमाश लगातार पुलिस को चुनौती दे रहे हैं।
तस्करों से ये किया बरामद
एक मैक्स बोलेरो पिकअप नंबर आरजे-32जीबी4211, चार तमंचा 315 बोर, पांच जिंदा कारतूस, सात कारतूस खोखा और एक तलवार बरामद की है। बोलेरो से छह गोवंशीय पशु मिले, जिनमें एक मरी गाय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें